ग्वालियर: ग्वालियर व्यापार मेले में जिन दुकानदारों को दुकानें आवंटित हो चुकी हैं वे अब अपनी दुकानों को सजाने के कार्य में जुट गए हैं । मेले की तैयारियां जोर-शोर से जारी हैं।मेला सचिव सुनील त्रिपाठी ने बताया कि ग्वालियर व्यापार मेला में आरक्षित दुकानों के आवंटन के लिये ऑनलाइन पोर्टल से मेले में दुकान लगाने के इच्छुक आवेदकों को ऑनलाइन दुकान आवंटन की सुविधा प्रारम्भ कर दी गई है।
वर्तमान में अभी तक 234 अनारक्षित दुकानों का आवंटन किया जा चुका है। जो दुकानदार मेले में दुकान लगाने के इच्छुक हैं, वह पोर्टल पर सेक्टर वाइज रिक्त दुकानों में सिलेक्ट कर ऑनलाइन प्राप्त कर सकते हैं। वर्तमान में 868 दुकानों का अधिपत्य दुकानदारों को दिया जा चुका है। शेष बचे सभी दुकानदार 10 दिसम्बर तक अपनी दुकान का बीमा एवं अग्निशमन यंत्र के क्रय की रसीद अथवा रिफिल की रसीद पोर्टल पर अपलोड कर अधिपत्य प्राप्त कर लें।
