जबलपुर: रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय में तीन साल से अटकी पीएचडी प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण हो गई है।
डॉक्टोरल एंट्रेंस टेस्ट और साक्षात्कार के बाद 6 अगस्त को अंतिम चयन सूची जारी हुई, जिसमें 519 शोधार्थी सफल रहे। कुलगुरु प्रो. डॉ. राजेश कुमार वर्मा व टीम के प्रयास से प्रक्रिया पूरी हुई। अगले माह से कोर्स वर्क आरंभ होगा।
