आष्टा। नगर से जगन्नाथपुरी और रामेश्वरम की पवित्र तीर्थयात्रा के लिए बुधवार को 52 तीर्थयात्रियों का जत्था रवाना हुआ. नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा ने तीर्थयात्रियों का पुष्पमाला पहनाकर स्वागत कर यात्रा के लिए शुभकामनाएं दीं. मेवाड़ा ने कहा धार्मिक यात्राएं जीवन में सकारात्मक ऊर्जा और आध्यात्मिक शांति लाती है. जगन्नाथपुरी और रामेश्वरम जैसे पवित्र धामों की यात्रा पर जाना अत्यंत सौभाग्य का विषय है. आप सभी तीर्थयात्री भगवान जगन्नाथ और प्रभु श्री रामेश्वरम के दर्शन कर नगर की सुख, समृद्धि और जन-कल्याण के लिए प्रार्थना करें. इस अवसर पर हिउस अध्यक्ष नारायण भूरू मुकाती, तेजपाल कल्लू मुकाती, श्याम मुकाती, महेन्द्र शर्मा, अनारसिंह पटेल, राजकुमार मुकाती, तरूण मुकाती, पंकज कुशवाह, कुशलपाल लाला, हर्षित मुकाती आदि मौजूद थे.
मेवाड़ा ने माला पहनाकर तीर्थयात्रियों को किया रवाना
