इंदौर: शहर में सड़क सुरक्षा को मजबूत करने और तेज गति से चलने वाले वाहनों पर नियंत्रण के लिए पुलिस कमिश्नरेट ने नई पहल शुरू की है. पुलिस आयुक्त के निर्देशन में मॉड्यूलर व्हीकल बैरियर प्रणाली लागू की गई है, जो आवश्यकता अनुसार कहीं भी आसानी से लगाई और हटाई जा सकेगी.यह बैरियर खास तौर पर उन क्षेत्रों में उपयोग किया जाएगा, जहां दुर्घटनाओं की आशंका अधिक रहती है.
इसका उद्देश्य वाहन गति नियंत्रित करना, हादसों में कमी लाना और यातायात व्यवस्था को अधिक व्यवस्थित बनाना है. मॉड्यूलर व्हीकल बैरियर प्रणाली के शुभारंभ के दौरान पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त आरके सिंह और यातायात डीसीपी राजेश त्रिपाठी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे. पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे निर्धारित गति सीमा का पालन करें और सुरक्षित ड्राइविंग अपनाएं.
