
ग्वालियर। वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई समाधि स्थल पर बलिदान दिवस पर नगर निगम ग्वालियर द्वारा आयोजित प्रदर्शनी का उदघाटन पूर्व मंत्री जयभान सिंह पवैया, पूर्व सांसद विवेक नारायण शेजवलकर, सभापति मनोज तोमर, भाजपा जिला अध्यक्ष जयप्रकाश राजोरिया, भाजपा कार्यसमिति के सदस्य अशोक शर्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष अभय चौधरी, कमल माखीजानी द्वारा किया गया। इस अवसर पर बडी संख्या में क्षेत्रीय नागरिकगण उपस्थित रहे।
इस अवसर पर शहर के नागरिकों एवं समाजसेवियों, राष्ट्रभक्तों तथा निगम के अधिकारियों ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया गया। प्रदर्शनी में वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई जी द्वारा 1857 में उपयोग किए जाने वाले शस्त्रों के साथ ही उनके जीवन से संबंधित झाकियां चित्र उनके द्वारा उपयोग किये जाने वाले हथियार वस्त्र इत्यादि को प्रदर्शित किया गया जिसमें उनके जिरह बख्तर, चेस्ट प्लेट, पंजा, दस्ताना, गुर्ज, खांडा, उना, कटार, छडी, गुप्ती ,रिवाल्वर, पटे, ढाल, हेल्मेेट, उटनाली एवं तेंगे आदि प्रदर्शनी में लगाए गए। प्रर्दशनी में शहीद तात्याटोपे के झंझाल बंदूक, तोडेदार बंन्दूक, कावरिन बंन्दूक, तलवार, तमंचा, कटार, भाले छुरी एवं बछीपाल शामिल हैं। इसके साथ ही प्रदर्शनी में सुखदेव राजगुरू इत्यादि शहीदों के दुर्लभ पत्र और क्रांति दस्तावेज, तात्याटोपे के बयान के साथ-साथ अमर शहीद अमरचन्द्र बाठिया के जीवन क्रम सहित अनेक एतिहासिक फोटो व पेंटिग को प्रदर्शनी में दर्शाया गया है।
बलिदान मेला प्रांगण पर मध्य प्रदेश संस्कृत विभाग व नगर निगम द्वारा लगाई गई इस प्रदर्शनी के अवसर पर कलेक्टर रुचिका चौहान उपस्थित रहीं।
*आज प्रमुख समारोह महानृत्य व कवि सम्मेलन*
आज 18 जून की सांय 7 बजे से “खूब लड़ी मर्दानी” महानाट्य शुरू होगा जो की घोड़े, ऊंट व 200 स्थानीय पात्रों द्वारा मंचित किया जाएगा।
सम्मान समारोह में शहीद मंगल पांडे के साथी दुर्गा सिंह के वंशज, शौर्य चक्र प्राप्त शाहिद विवेक सिंह तोमर की धर्मपत्नी व नेशनल क्रिकेटर कुं. वैष्णवी शर्मा सम्मानित होंगे।
कवि सम्मेलन के लिए पद्मश्री डॉ. सुरेन्द्र दुबे (रायपुर), शल अरुण जैमिनी (दिल्ली), विनीत चौहान (अलवर), भुवन मोहीनी (इंदौर), सुरेश अलबेला (कोटा), शशिकांत यादव (देवास), योगेन्द्र शर्मा (भीलवाड़ा), गौरव चौहान (इटावा), दिनेश “देसी घी” (शाजापुर) ग्वालियर पहुंच रहे हैं।
