राशिफल-पंचांग : 29 अप्रैल 2025

पंचांग 29 अप्रैल 2025:-

रा.मि. 09 संवत् 2082 वैशाख शुक्ल द्वितीया भौमवासरे रात 8/9, कृतिका नक्षत्रे रात 9/30, सौभाग्य योगे शाम 6/28, बालव करणे सू.उ. 5/32 सू.अ. 6/28, चन्द्रचार वृषभ, पर्व- चन्द्रदर्शन, शु.रा. 2,4,5,8,9,12 अ.रा. 3,6,7,10,11,1 शुभांक- 4,6,0.

——————————————————–

आज जिनका जन्म दिन है- मंगलवार 29 अप्रैल 2025
उनका आगामी वर्ष:
वर्ष के प्रारंभ में व्यवसायिक कार्यो में परिश्रम अधिक करना होगा. व्यय और संतान की चिन्ता से मन अशांत रहेगा. वाणी में कठोरता में तथा प्रियजनों के प्रति उदासीनता रहेगी. मान सम्मान बना रहेगा. राज्य सम्मान बढ़ेगा. अध्ययन में रूचि रहेगी. वर्ष के अन्त में मान प्रतिष्ठा बढेगी. भाईयों का सहयोग मिलेगा. नवीन कार्यो के प्रति रूचि रहेगी.

मेष और वृश्चिक राशि के व्यक्तियों को मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. भाईयों का सहयोग मिलेगा. वृष और तुला राशि के व्यक्तियों को व्यवसायिक कार्यो में परिश्रम अधिक करना होगा. कर्क राशि के व्यक्तियों को सत्ता पक्ष से लाभ मिलेगा. प्रभाव में वृद्धि होगी. सिंह राशि के व्यक्तियों को संतान की चिन्ता रहेगी. मकर और कुंभ राशि के व्यक्तियों को प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. धनु और मीन राशि के व्यक्तियों को सावधानी रखकर कार्य करना हितकर रहेगा. मिथुन और कन्या राशि के व्यक्तियों के लिये स्वास्थ्य अच्छा रहेगा.

——————————————————–

आज का भविष्य: मंगलवार 29 अप्रैल 2025
आज जन्म लिये बालक का फल-
आज जन्म लिया बालक शरीर से दुबला पतला किन्तु फुर्तीले स्वाभाव का होगा. स्वास्थ्य बचपन में कुछ नरम गरम रहेगा. बाद में स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. किसी नये ढंग़ की तकनीकी शिक्षा प्राप्त करेगा. माता पिता का भक्त होगा.

——————————————————–

मेष- अतिथि सत्कार होगा. व्ययभार बढ़ेगा. मांगलिक कार्यो में शुभ परिणाम सामने आयेंगे. यश मान प्रतिष्ठा प्राप्त होगी.

वृषभ- व्यापार व्यवसायमें सफलता मिलेगी. पारिवारिक सुख साधन बढ़ेंगे. आर्थिक कार्यो में चल रहा प्रयास सार्थक होगा. रोगी की चिंता होगी.

मिथुन- आर्थिक मामलों में किसी प्रकार का जोखिम न उठायें. आवेश से बचने का प्रयास करें. पारिारिक जबावदारी आपके उपर आ सकती है.

कर्क- वाहन चलाते समय सावधानी रखें. नये समीकरण सामने आयेंगे. अत्याधिक विश्वास कष्टप्रद हो सकता है. पद प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी.

सिंह- किसी परम मित्र का सहयोगबना रहेगा. पैसा प्राप्त होगा. ऐसा कोई कार्य न करें, जो आपके लिये नुकसानदायक हो. सुख शांति रहेगी.

कन्या- आर्थिक क्षेत्र में प्र्रगति होगी. अधिकारी वर्ग सहयोग करेंगे. पारिवारिक जीवन मेंसुख शांति रहेगी. कामकाज में लगन और निष्ठा बनी रहेगी.

तुला- स्वास्थ्य एवं प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. लापरवाही करने पर स्वास्थ्य कष्ट होगा. अत: खान पान के प्रति उचित ध्यान देना हितकर रहेगा.

वृश्चिक- उत्साह में कमी रहने से कोई महत्वपूर्ण कार्य अधूरा रह सकता है. धार्मिक रूचि रहेगी. कामकाज बनने का योग प्रबल है. साहस संयम रखें.

धनु– भावनात्मक स्थितियों से बचने का प्रयास करें अन्यथा कोई परेशानी आ सकती है. परिश्रम एवं भागदौड़ अधिक होगी. यात्रा संभाव्य है.

मकर– रहन सहन के स्तर में सुधार होगा. पारिवारिक सुख एवं सहयोग बना रहेगा. निजी पुरूषार्थ बना रहेगा. दूरगामी परिणाम सामने आयेंगा.

कुम्भ- पारिवारिक मान सम्मान प्राप्त होगा. सुख संतोष बना रहेगा. अनावश्यक विवादों को न बढ़ायें. यश प्राप्त होने का योग है.

मीन– व्यवसायिक कार्य में प्रगति होगी. पत्राचार करते समय सावधानी रखें. निजी पुरूषार्थ रहेगा. जमीन जायजाद से लाभ प्राप्त होने का योग है.

——————————————————–

व्यापार-भविष्य:

वैशाख शुक्ल द्वितीया को कृतिका नक्षत्र के प्रभाव से रूई, में तेजी होगी. चना में मंदी की चाल रहेगी. गुड़ खांड़, हींग, लालमिर्च, सरसों तिल, आदि का रूख रहेगा. शेष वस्तुओं में बाद की चाल चलेगी. भाग्यांक 4973 है.

——————————————————–

Next Post

भारत की बहुआयामी रक्षा तैयारियां

Tue Apr 29 , 2025
हालांकि भारत ने औपचारिक रूप से पहलगाम हमले के लिए पाकिस्तान को जिम्मेदार नहीं माना है, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिस तरह से मधुबनी की रैली में सिंह गर्जना की, उससे पाकिस्तान खुद ही दुनिया को बता रहा है कि भारत उस पर हमला करने वाला है. यही नहीं, […]

You May Like