दोहरे हत्याकांड का 24 घंटे में खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार बोलेरो से बाइक को टक्कर मारने के बाद फालिये से किया था हमला, पुरानी हत्या का बदला लेने की आशंका

आलीराजपुर। शहर के ओम शांति आश्रम के समीप स्टेट हाईवे के खंडवा बड़ौदा रोड पर दिनदहाड़े हुए दोहरे हत्याकांड का आलीराजपुर पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त बोलेरो वाहन और फालिये भी जब्त किए हैं। दिनदहाड़े हुई इस सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया था।

पुलिस अधीक्षक समर वर्मा ने बताया कि 16 नवंबर 2026 को थाना कोतवाली क्षेत्रांतर्गत ओम शांति आश्रम के पास बोलेरो वाहन से मोटरसाइकिल को टक्कर मारकर मोती वास्कले एवं चमला की फालिये से वार कर हत्या कर दी गई थी। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 539/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(2), 238(a) एवं 61(2)(b) में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई।

तकनीकी साक्ष्य और सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों तक पहुंची पुलिस

घटना की गंभीरता को देखते हुए एसडीओपी आलीराजपुर शक्तिसिंह चौहान के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक सोनू सिटोले के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने तकनीकी साक्ष्यों एवं सीसीटीवी फुटेज के आधार पर तेजी से जांच करते हुए 24 घंटे के भीतर पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों में ग्राम मोरधी, खोरियावाड़ फलिया निवासी ठाकुर पिता दशरथ वास्कले, रोहित पिता करमसिंह वास्कले, पिंटू पिता अभयसिंह वास्कले, कुतरिया पिता मांगू वास्कले एवं वेस्ता पिता शंकर वास्कले शामिल हैं।

.....

Next Post

दो प्रमुख मार्गों के चौड़ीकरण को 68.16 करोड़ की प्रशासनिक स्वीकृति आलीराजपुर से रॉक्सा-कवठु-खंडाला और वालपुर-बोडगांव मार्ग का होगा चौड़ीकरण

Tue Nov 17 , 2026
आलीराजपुर। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन की सुविधा बढ़ाने के लिए दो प्रमुख मार्गों के चौड़ीकरण को लोक निर्माण विभाग से प्रशासनिक स्वीकृति मिली है। दोनों परियोजनाओं पर कुल 68 करोड़ 16 लाख 32 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे। विधायक प्रतिनिधि एवं भाजपा जिला मीडिया प्रभारी गोविंदा गुप्ता ने […]

You May Like