
अशोकनगर। तराना से आए कांग्रेस विधायक महेश परमार जब अशोकनगर में सभास्थल की तरफ निकले तो पुलिस ने चेकिंग के लिए उनकी गाड़ी रोक दी। वे भड़क गए। उन्होंने कहा- विधायकों की गाड़ी की भी चेकिंग कर रहे हो। मुझे गोली मार दो और बीजेपी का बिल्ला लगा लो। जौरा विधायक पंकज उपाध्याय और पोहरी के विधायक कैलाश कुशवाह को भी पुलिस ने रोक लिया। दोनों विधायकों की पुलिस से झड़प हुई। विधायक कुशवाह एसआई से बोले कि मैडम, एक दिन हमारी भी सरकार बनेगी।
