स्टेशन मास्टर से मारपीट वाले दो आरोपियों को कोर्ट उठने तक की सजा

जबलपुर: सुकरी मंगेला रेलवे स्टेशन में उप्रदव कर स्टेशन मास्टर से मारपीट करने वाले दो आरोपी छुट्टू उर्फ रामेश्वर पटेल व गनाराम पटेल को जेएमएफसी सुश्री उर्वशी सूर्यवंशी की अदालत ने कोर्ट उठने तक की सजा से दंडित किया। इसके साथ ही दोनों पर पांच-पांच सौ रुपये का जुर्माना भी लगाया।

अदालत को एडीपीओं सुश्री रश्मि ठाकुर ने बताया कि फरियादी सीताराम मीणा सुकरी मंगेला में स्टेशन मास्टर के पद पर पदस्थ थे। 2 फरवरी 2018 की शाम करीब पौने छह बजे तीन लडक़े पहुंचे और प्लेटफार्म में उपद्रव करने लगे।

जिन्हें श्री मीणा ने समझाईश दी तो एक लडक़ा चला गया और दोनों आरोपीगण ने मारपीट शुरु कर दी। इतना ही नहीं स्टेशन मास्टर को थप्पड़ जड़ते हुए उसे प्लेटफार्म के नीचे रेलवे लाईन में धकेल दिया। जिसके बाद अन्य रेलवे कर्मी मधुकुमार सिंह व सराफत अली ने पहुंचकर बीच बचाव किया। जिसकी शिकायत जीआरपी में दर्ज करायी गई थी। विचारण उपरांत अदालत ने दोनों आरोपियों को उक्त सजा सुनाई।

Next Post

उपार्जन के बाद हर हफ्ते होगी मॉनिटरिंग

Fri Sep 19 , 2025
जबलपुर: जिले में हुए लगभग 30 करोड़ रुपए के धान घोटाले के बाद अब आगामी धान उपार्जन को लेकर जिला प्रशासन गंभीर रूप से तैयारी कर रहा है। हाल ही में पदभार ग्रहण किए नवागत कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने विगत दिनों पत्रकारों से चर्चा की थी, जिसमें उन्होंने बताया था […]

You May Like