उपार्जन के बाद हर हफ्ते होगी मॉनिटरिंग

जबलपुर: जिले में हुए लगभग 30 करोड़ रुपए के धान घोटाले के बाद अब आगामी धान उपार्जन को लेकर जिला प्रशासन गंभीर रूप से तैयारी कर रहा है। हाल ही में पदभार ग्रहण किए नवागत कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने विगत दिनों पत्रकारों से चर्चा की थी, जिसमें उन्होंने बताया था कि उपार्जन के समय और उपार्जन के बाद भी वह हर हफ्ते वेयरहाउस की मॉनिटरिंग करेंगे, जिसमें अधिकारी वेयरहाउस में पहुंचकर खरीदी और रखे हुए माल का भौतिक सत्यापन किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2024- 25 धान उपार्जन के समय मिलिंग के लिए मिलर द्वारा उठाई गई धान का गोलमाल कर दिया गया था, जिसमें अधिकारी सहित कई मिलर के ऊपर एफआईआर दर्ज हुई थी। ऐसी स्थिति दोबारा ना बने उसके लिए प्रशासन आगामी उपार्जन को लेकर काफी गंभीर है।
पोर्टल और वेयरहाउस में रखे माल का होगा मिलान
विदित है कि धान खरीदी के समय ऑपरेटर द्वारा खरीदी को ऑनलाइन पोर्टल पर चढ़ाया जाता है, जिससे उक्त केंद्र में कितनी खरीदी हुई है, इसका रिकॉर्ड रहता है। वहीं जब मिलर जितनी धान का उठाव करते हैं तो उतनी मात्रा में पोर्टल से धान को घटा दिया जाता है। वहीं अब अधिकारी आगामी उपार्जन के समय वेयरहाउस में पहुंचकर पोर्टल और वेयरहाउस में रखे माल का मिलान करेंगे जिससे धान की कालाबाजारी पर रोक लग सके।
ऐसे हुई थी धान की हेराफेरी
उल्लेखनीय हैं कि इस वर्ष फर्जी एंट्री और मिलर द्वारा उठाई गई धान, इन दोनों में ही धान के साथ हेरा फेरी की गई थी। इसमें पहले तो कई वेयर हाउस में अधिक माल पाया गया था, जिनकी एंट्री पोर्टल पर नहीं थी, दूसरी ओर एंट्री होने के बाद भी कई जगहों पर धान नहीं मिली थी। इसके अलावा जब मिलर द्वारा धान का उठाव किया गया था तो उक्त धान राइस मिल में पहुंची ही नहीं थी, जो कि बीच में कहीं खपा दी गई थी। जिसकी कीमत करोड़ों रुपए थी। इस मामले में नागरिक आपूर्ति निगम के जिला प्रबंधक सहित कई अधिकारी और मिलर के ऊपर एफआईआर भी दर्ज है।

Next Post

नेहा धूपिया के ‘फ़्रीडम टू फ़ीड’ लाइव सेशन में शामिल होंगी ज्वाला गुट्टा

Fri Sep 19 , 2025
मुंबई, (वार्ता) भारतीय बैडमिंटन स्टार ज्वाला गुट्टा ,नेहा धूपिया के ‘फ़्रीडम टू फ़ीड’ लाइव सेशन में शामिल होंगी। नेहा धूपिया की सराही गई पहल फ़्रीडम टू फ़ीड लगातार मातृत्व, स्तनपान और महिलाओं के निजी एवं पेशेवर जीवन के बीच संतुलन की चुनौतियों पर महत्वपूर्ण बातचीत करती आ रही है। इस […]

You May Like