मुंबई, 06 नवंबर (वार्ता) देश का विदेशी मुद्रा भंडार 30 अक्टूबर को समाप्त सप्ताह में 2.691 अरब डॉलर घटकर 717.056 अरब डॉलर रह गया, जो आठ सप्ताह का निचला स्तर है। विदेशी मुद्रा के देश के भंडार में लगातार ग्यारहवें सप्ताह गिरावट देखी गई है। इससे पहले 23 अक्टूबर का समाप्त सप्ताह में यह 1.268 अरब डॉलर घटकर 719.748 अरब डॉलर रहा था। भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, 30 अक्टूबर को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति में 2.088 अरब डॉलर की गिरावट देखी गई और यह 591.118 अरब डॉलर रह गया। इसमें अमेरिका डॉलर के अलावा जापनी येन, ब्रितानी पाउंड और यूरो भी शामिल हैं जिनके मूल्य का आंकलन डॉलर के मुकाबले उनकी संदर्भ दर के आधार पर
किया जाता है।
आलोच्य सप्ताह में स्वर्ण भंडार भी 55.9 करोड़ डॉलर कम होकर 102.591 अरब डॉलर रह गया।
अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के पास आरक्षित निधि 30 लाख डॉलर बढ़कर 4.79 अरब डॉलर और विशेष आहरण अधिकार 4.7 करोड़ डॉलर घटकर 18.558 अरब डॉलर पर रहा।

