
नरसिंहपुर। जिले के गाडरवारा में पुलिस ने गुरुवार को मुखबिर की सूचना पर एक ट्रक से 600 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की है। शराब की कीमत करीब 48 लाख रुपए आंकी गई है।
एसपी मृगाखी डेका ने बताया कि तस्कर शराब की पेटियों को सीमेंट की बोरियों से ढककर ले जा रहे थे। पुलिस की कार्रवाई के दौरान आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने शराब तस्करी में इस्तेमाल किए जा रहे एक ट्रैक्टर को भी जब्त किया है।
फरार हुए आरोपी
गाडरवारा पुलिस ने इस मामले में 3-4 आरोपियों की पहचान कर ली है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। अवैध शराब के इस नेटवर्क की जांच की जा रही है। पुलिस को उम्मीद है कि जल्द ही गिरोह के अन्य सदस्यों तक भी पहुंचा जाएगा।
