शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के प्रकरण में फरार आरोपी गिरफ्तार  

सीधी। चौकी सिहावल पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के प्रकरण में फरार आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जहां से जेल भेज दिया गया। पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमला जोशी एवं एसडीओपी चुरहट के मार्गदर्शन में चौकी सिहावल पुलिस द्वारा महिला संबंधी गंभीर प्रकरण में फरार आरोपी की गिरफ्तारी हेतु लगातार प्रयास किए जा रहे थे। पुलिस के अनुसार चौकी सिहावल क्षेत्र अंतर्गत ग्राम घोपारी में हुई घटना के संबंध में फरियादिया की रिपोर्ट पर थाना अमिलिया में दिनांक 31 अगस्त 2026 को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोप में धारा 69 बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था।

प्रकरण में आरोपी घटना के बाद से फरार चल रहा था। चौकी सिहावल पुलिस द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी हेतु लगातार पतासाजी एवं प्रयास किए जा रहे थे। पुलिस टीम के अथक प्रयासों के फलस्वरूप आरोपी को दिनांक 29 सितंबर 2026‌ को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही पूर्ण कर उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से प्राप्त जेल वारंट के आधार पर आरोपी को जेल दाखिल कराया गया। संपूर्ण कार्यवाही में चौकी प्रभारी पुष्पेंद्र सिंह बघेल, आरक्षक राहुल सिंह एवं हमराह पुलिस स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Next Post

कोतवाली पुलिस ने वाहन चोर गिरोह का किया पर्दाफाश

Wed Sep 30 , 2026
सीधी। कोतवाली पुलिस ने वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी की 4 मोटरसाइकिल बरामद किया। पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमला जोशी एवं उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय राघवेंद्र द्विवेदी के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी कोतवाली उनि दिव्य प्रकाश त्रिपाठी […]

You May Like