भोपाल: राजा भोज हवाई अड्डा पर सलाहकार कमेटी की बैठक में विमानपत्तन निदेशक द्वारा राजा भोज हवाई अड्डे पर हाल ही में किए गए यात्रियों की सुविधाओं जानकारी दी गई. प्रमुख बिंदुओं में 24&7 (॥-24) प्रचालन, सीएटी-आईआई आईएलएस प्रणाली का कार्यान्वयन, नए आगमन हॉल का उद्घाटन, नए फायर स्टेशन का निर्माण,डिगी यात्रा ऑफ लिब्रारी तथा ‘चेयर पर चार्जिंग जैसी आधुनिक सुविधाएं शामिल रहीं. इस दौरान हवाई अड्डे की उपलब्धियों को भी साझा किया, जिनमें कस्टमर सैटिस्फैक्शन सर्वे में देशभर के एएआई हवाई अड्डों में प्रथम स्थान प्राप्त करना तथा मुंबई में आयोजित एयरपोर्ट 360 एक्सपो 2026 में बेस्ट डोमेस्टिक एयरपोर्ट ऑफ ईयर 2026’ पुरस्कार प्राप्त करना शामिल है.
एएसी सदस्यों ने हवाई अड्डे पर जहाजों के मेंटेनेंस की कमी का मुद्दा उठाया. मेंटेनेंस के मामले पर हवाई अड्डा निेदेशक रामजी अवस्थी ने बताया कि राजा भोज हवाई अड्डे पर एमआरओ निर्माण कार्य प्रगति पर है जल्द ही यह सुविधा उपलब्ध होगी. वहीं जहाज मेंटेनेंस के लिए वर्तमान में अस्थायी रूप से कवर्ड स्पेस उपलब्ध कराया जा रहा है.बैठक में कलेक्टर प्रियंक मिश्रा, एएसी सदस्य मनोज मीक एवं सुनील जैन सीआईएसएफ के उप कमांडेंट अंकित दुबे एयर इंडिया के स्टेशन मैनेजर निरंजन सेन,इंडिगो के स्टेशन मैनेजर तेजस लालानी, भाविप्रा-भोपाल, राज्य प्रशासन एवं राज्य पुलिस के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे.
सांसद शर्मा ने टर्मिनल का किया निरीक्षण
सांसद आलोक शर्मा ने टर्मिनल भवन का निरीक्षण किया, साथ ही यात्री सुविधाओं का अवलोकन किया1 उन्होंने यात्री सुविधाओं के विस्तार के लिए विमानतल प्रशासन द्वारा किए गए प्रयासों की सराहना की. इस दौरान उन्होंने सिक्योरिटी होल्ड एरिया में प्रारंभ किए गए पानी पुरी (गोलगप्पे) स्टॉल का भी अवलोकन किया
