भैंसदेही: भैंसदही के ग्राम पंचायत बानूर के ग्राम बुरहानपुर में आज तक बिजली नहीं पहुंची है। यह ग्राम आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र में आता है, लेकिन बिजली की कमी के कारण ग्रामीणों को नलजल योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है।इधर,नलजल योजना के तहत यहाँ पाइपलाइन का कार्य तो पूर्ण हो गया है, लेकिन बिजली नहीं होने के कारण नलजल योजना का कोई फायदा ग्रामीणों को नहीं मिल पा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि कई विधायक सांसदों ने सड़क और बिजली के लिए आश्वासन दिया, लेकिन अभी तक कोई काम नहीं हुआ है।
ग्रामीणों का कहना है कई विधायक सांसदों ने सड़क और बिजली के लिए आश्वाशन दिया लेकिन हमारे यहां सड़क नहीं बन पाई इसके पहले भी चुनाव का बहिष्कार करने पर अधिकारियों के द्वारा समझाइश दी गई थी कि आपके ग्राम की जो भी समस्याएं है उसका जल्द से जल्द निराकरण किया जाएगा लेकिन आज दिनांक तक उस समस्या का कोई निराकरण नहीं हुआ है।
Next Post
हज यात्रा के नाम पर 21 लाख की धोखाधड़ी
Wed Mar 5 , 2025
इंदौर:एमजी रोड थाना क्षेत्र में रहने वाले एक बुजुर्ग के साथ हज करवाने के बदले 21 लाख की धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज किया है. मामले में पुलिस जांच कर रही है. एमजी रोड पुलिस ने बताया कि थाना क्षेत्र में रहने वाले 52 वर्षीय पीड़ित मोहम्मद इसाक खान ने थाने […]

You May Like
-
10 months ago
फिल्म द राजा साहब का नया पोस्टर रिलीज
-
12 months ago
उपद्रव का सीसीटीवी फुटेज आया सामने, गिरफ्तारियां शुरू