इंदौर:एमजी रोड थाना क्षेत्र में रहने वाले एक बुजुर्ग के साथ हज करवाने के बदले 21 लाख की धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज किया है. मामले में पुलिस जांच कर रही है.
एमजी रोड पुलिस ने बताया कि थाना क्षेत्र में रहने वाले 52 वर्षीय पीड़ित मोहम्मद इसाक खान ने थाने पहुंच कर शिकायत दर्ज करवाई है.
भंडारी मिल चौराहे के पास स्थित स्नेहलतागंज में रहने वाले तनवीर कुरैशी ने मुझे और मैरे साथ दो अन्य लागों को हज यात्रा करवाने के नाम पर 21 लाख रुपए ले लिए लेकिन न तो उन्होंने हमें यात्रा पर भेजा और न ही पैसा लौटाया. पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु की.
