​6 महीने से अंधेरे में बघेला गांव का हरिजन मोहल्ला, मात्र 1 घंटे मिल रही बिजली; ग्रामीणों ने घेरा एसडीएम कार्यालय

खिलचीपुर:बघेला गांव के हरिजन मोहल्ला में बिजली संकट, ग्रामीणों ने अटल ज्योति डीपी से कनेक्शन की मांग की इस दौरान ग्रामीणों ने खिलचीपुर एसडीएम और जिला कलेक्टर राजगढ़ आवेदन दिया. खिलचीपुर क्षेत्र के ग्राम बघेला स्थित हरिजन मोहल्ला के ग्रामीणों ने बिजली समस्या को लेकर प्रशासन से राहत की मांग की है.
मोहल्ले के रहवासियों का कहना है कि पिछले करीब छह माह से वे पम्प वाली डीपी
पर्याप्त बिजली नहीं मिलने से हालात खराब
ग्रामीणों के अनुसार हरिजन मोहल्ला में लगभग 50 से 60 मकान बने हुए हैं. पर्याप्त बिजली नहीं मिलने के कारण गर्मी के मौसम में हालात और अधिक खराब हो गए हैं, विशेष रूप से रात के समय बिजली नहीं रहने से मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है, जिससे बच्चों और बुजुर्गों के बीमार होने का खतरा बना हुआ है. लोगों का कहना है कि अंधेरे और गर्मी के कारण परिवारों का स्वास्थ्य भी प्रभावित हो रहा है.
से विद्युत सप्लाई पर निर्भर हैं, लेकिन पूरे दिन-रात में मुश्किल से एक घंटे ही बिजली मिल रही है, जिससे लोगों को गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.
अटल ज्योति कनेक्शन गांव को जोड़ने की मांग
मोहल्ले वासियों ने सामूहिक रूप से आवेदन देकर मांग की है कि वर्तमान पम्प वाली डीपी के स्थान पर अटल ज्योति योजना की विद्युत डीपी से उनका कनेक्शन जोड़ा जाए, ताकि नियमित और पर्याप्त बिजली आपूर्ति मिल सके. ग्रामीणों का कहना है कि अटल ज्योति डीपी से कनेक्शन मिलने पर क्षेत्र में बिजली की समस्या काफी हद तक समाप्त हो जाएगी और लोगों को राहत मिलेगी. ग्रामीणों ने प्रशासन एवं विद्युत विभाग से जल्द कार्रवाई कर समस्या का समाधान करने की अपील की है, जिससे मोहल्ले के परिवार सुरक्षित और स्वस्थ वातावरण में रह सकें इस दौरान दीपक, भारत, नारायण, बाबूलाल, सुल्तान सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे

Next Post

सोने,चांदी के आभूषण तथा कृषि उपज चुराने वाले चार युवकों को गिरफ्तार कर ले गई महाराष्ट्र पुलिस

Wed Apr 1 , 2026
पांढुरना: महाराष्ट्र से सोने,चांदी के आभूषण तथा नगद राशि के साथ ही वहां के किसानों के खेतों से कृषि उपज चुराकर उसे पिकअप वाहन से पांढुरना में लाकर बेचने वाले नगर के कब्बाडी मोहल्ले के तीनों युवकों के साथ ही ग्राम मोरडोंगरी के ट्रांसपोर्ट व्यवसायी को भी महाराष्ट्र की क्राईम […]

You May Like