यातायात प्रबंधन में उत्कृष्ट योगदान देने वाले आठ पुलिसकर्मी सम्मानित

इंदौर. शहर में यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने में अहम भूमिका निभा रहे आठ पुलिसकर्मियों को मंगलवार को विशेष सम्मान से नवाजा गया. पुलिस कमिश्नर ने उत्कृष्ट कार्य के लिए इन अधिकारियों-कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र और नगद पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया.

पुलिस कमिश्नरेट में प्रत्येक सप्ताह उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों को पहचान देने की एक पहल के तहत यह आयोजन किया जाता है. इसी क्रम में 29 जुलाई को पलासिया स्थित पुलिस आयुक्त कार्यालय में आयोजित सम्मान समारोह में शहर के प्रमुख चौराहों और यातायात बिंदुओं पर प्रभावी प्रबंधन करने वाले आठ पुलिसकर्मियों को चयनित किया. पुरस्कृत पुलिसकर्मी इस प्रकार हैं: एसीपी (यातायात जोन-03) हिंदू सिंह मुवेल, 7 जितेंद्र यादव, आरक्षक सुमंत सिंह, आरक्षक रंजीत निनामा, आरक्षक रविशंकर, आरक्षक के. पी. बघेल, महिला आरक्षक सोनाली सोनी, महिला आरक्षक शारदा गोखले, इन सभी पुलिसकर्मियों ने यातायात व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने के लिए अथक प्रयास किए. विशेष तौर पर हाल ही में हुई भारी बारिश के दौरान एसीपी हिंदू सिंह मुवेल और आरक्षक सुमंत सिंह द्वारा तेज बारिश में भी अपनी ड्यूटी पर डटे रहकर यातायात को नियंत्रित करने का सराहनीय कार्य किया, जिसे आम नागरिकों के साथ-साथ वरिष्ठ अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने भी प्रशंसा की. इस अवसर पर अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने भी पुरस्कृत पुलिसकर्मियों के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें आगे भी इसी प्रकार समर्पण भाव से कार्य करने के लिए प्रेरित किया.

Next Post

करंट से मजदूर की मौत: दलित नेता ने थाना पहुंचकर मांगी FIR, 25 लाख का मांगा मुआवजा

Tue Jul 29 , 2025
इंदौर. हाईवे इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी में काम कर रहे दलित समाज के मजदूर दीपक परमार की करंट लगने से मौत के मामले में परिजनों और समाजजन का आक्रोश सामने आया है. घटना के दो दिन बाद को दलित नेता मनोज परमार बड़ी संख्या में समाजजनों के साथ लसूड़िया थाना पहुंचे और […]

You May Like