द्वारका में दो अपराधी गिरफ्तार, चोरी की गाड़ियां और हथियार बरामद

नयी दिल्ली, 10 सितम्बर (वार्ता) दिल्ली पुलिस के द्वारका जिले में विशेष अभियान के तहत दो कुख्यात अपराधियों को गिरफ्तार कर इनके पास से चाकू, चोरी की गाड़ियां और मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।
दोनों अपराधी अलग-अलग थाना क्षेत्रों के हिस्ट्रीशीटर हैं और अब तक 35 से अधिक मामलों में शामिल पाए गए हैं।
द्वारका जिले के पुलिस उपायुक्त अंकित सिंह ने बताया कि पहला मामला उत्तम नगर थाना क्षेत्र का है, जहां गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने रणजीत उर्फ हनी (24) को पकड़ा। आरोपी बिंदापुर थाने का घोषित बदमाश है और 35 से अधिक आपराधिक मामलों में संलिप्त रहा है। उसके पास से एक बटनदार चाकू, चोरी की स्कूटी और मोबाइल फोन बरामद हुए। पूछताछ के बाद उसकी निशानदेही पर एक चोरी की बाइक और दो अन्य मोबाइल भी जब्त किए गए।
उन्होंने बताया कि दूसरी कार्रवाई बिंदापुर थाना पुलिस ने की। गश्त के दौरान पुलिस ने रोहित पाल उर्फ मेंटल (27) को पकड़ लिया। आरोपी दबरी थाना क्षेत्र का हिस्ट्रीशीटर है और 35 मामलों में लिप्त रहा है। उसके पास से एक चाकू और चोरी की स्कूटी बरामद की गई। जांच में सामने आया कि उसने मार्च में साथियों संग एक डिलीवरी बॉय को लूटने की वारदात को भी अंजाम दिया था।
उपायुक्त ने बताया कि सड़क अपराधों पर रोक के लिए बीट स्टाफ और गश्ती दल को सक्रिय किया गया है। इसी अभियान के तहत दोनों अपराधियों को दबोचा गया। आगे की जांच में अन्य आपराधिक मामलों का खुलासा होने की संभावना है।

Next Post

ई- चालान में गड़बड़ियां, नियम तोड़ने वाले की जगह दूसरे को भेजा चालान

Wed Sep 10 , 2025
जबलपुर: शहर के विभिन्न चौराहों पर सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से यातायात नियमों को तोड़ने वाले वाहन चालकों को ई- चालान भेजे जा रहे हैं। लेकिन कई बार ऐसे मामले सामने आ रहे हैं कि किसी दूसरे व्यक्ति की गाड़ी का चालान किसी अन्य व्यक्ति के पास पहुंच रहा है। […]

You May Like