नवचंडी मेले में 8 मार्च को गूँजेगी काका-बाबा न पोर्या रे.. की आवाज

खंडवा:नवचंडी मेला उत्सव में 8 मार्च को सुप्रसिद्ध गायक आनंदी लाल भावेल लोकगीतोंं की प्रस्तुति देंगे। नगर निगम खण्डवा इस बार नवचंडी मेला उत्सव का आयोजक है। उनकी मनमोहक लोकधुनें और भावपूर्ण गीत प्रसिद्ध हैं। आनंदी लाल भावेल निमाड़़ी लोकसंगीत का एक प्रतिष्ठित नाम है, जिन्होंने अपनी अनूठी गायकी से प्रदेशभर में पहचान बनाई है। उनके गीतों में, अमु काका बाबा न पोर्या रे, छोटी सी उमर में म्हारो ब्याव करायो, म्हारा ढोल बाजे रे, नाचे निमाड़, निमाड़ी मांडव घूमें की इच्छा जैसे गीतों की प्रस्तुति देंगे।
पूर्व मंत्री स्व.इन्द्रजीत कुमार की आज सेवा दिवस के रूप में मनेगी जन्म जयंती
सीधी। म.प्र. शासन के पूर्व मंत्री स्वर्गीय इंद्रजीत कुमार के 82वीं जन्म जयंती के अवसर पर आज 5 मार्च को मप्र विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, पूर्व केन्द्रीय मंत्री अरुण यादव सहित अनेक नेता उनकी समाधि स्थल सुपेला पहुंचकर श्रद्धा सुमन अर्पित करेंगे। श्रद्धा सुमन अर्पित करने प्रदेश भर से दिग्गज नेता, समर्थक और अनुयायी पहुंचेंगे। गरीबों के मसीहा, विंध्य के गांधी, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री स्व.इंद्रजीत कुमार का जन्म दिवस सेवा दिवस के रूप में मनाया जाएगा। इस अवसर स्व.इंद्रजीत कुमार की पावन स्मृति में चितवरिया में विराट कवि सम्मेलन, लोक कला महोत्सव, फाग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है।
सिंघार का कार्यक्रम
उमंग सिंघार 5 मार्च को सुबह नई दिल्ली से प्रस्थान कर वायुयान द्वारा सुबह 11:55 बजे वाराणसी पहुंचेंगे। वहां से कार द्वारा दोपहर 3:30 बजे सुपेला में पूर्व मंत्री स्व.इन्द्रजीत कुमार के जन्म जयंती समारोह में शामिल होंगे। 4:30 बजे रीवा के लिये प्रस्थान करेंगे।
अरूण यादव पहुंचेंगे सुपेला
पूर्व केन्द्रीय मंत्री अरूण यादव रेवांचल एक्सप्रेस से 5 मार्च को सुबह 8 बजे रीवा पहुंचेंगे। वहां से कार द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 12 बजे सुपेला में आयोजित पूर्व मंत्री इंद्रजीत कुमार पटेल के जन्म जयंती पर शामिल होंगे। दोपहर 2 बजे प्रयागराज के लिये प्रस्थान करेंगे।

Next Post

गायत्री परिवार द्वारा मां नर्मदा को स्वच्छ रखने निकाली जन जागरण यात्रा

Wed Mar 5 , 2025
ओंकारेश्वर: गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन में गायत्री परिवार महेश्वर द्वारा पांच दिवसीय जन जागरण यात्रा प्रारंभ की गई थी जिसका समापन 4 मार्च को ओंकारेश्वर में हुआ छीतरलाल मुकाती ने बताया कि यह जन जागरण यात्रा 28 फरवरी से महेश्वर से प्रारंभ की गई जिसका ओंकारेश्वर में समापन […]

You May Like