उत्तरी कैलिफ़ोर्निया में सड़क हादसे में छह की मौत, एक घायल

सैन फ्रांसिस्को, 15 जनवरी (वार्ता) अमेरिका के उत्तरी कैलिफ़ोर्निया में सड़क दुर्घटना में छह लोगों की मौत हो गयी और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।

कैलिफ़ोर्निया की पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना बुधवार को स्थानीय समय के अनुसार सुबह करीब 10 बजे उत्तरी सैक्रामेंटो घाटी के तेहामा काउंटी में घटित हुई, जहाँ एक पिकअप ट्रक सेंटर लाइन पार करके सामने से आ रही एक बस को टक्कर मार दी। उन्होंने बताया कि बस में पाँच यात्री और एक चालक सवार थे। टक्कर के बाद बस में आग लग गई और दोनों चालक और चार यात्रियों को मौके पर ही मौत हो गयी। इस सिलसिले में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है दुर्घटना के कारणों की जाँच कर रही है।

 

Next Post

ब्रिटेन ने अपने नागरिकों को इजरायल की यात्रा नहीं करने की दी हिदायत

Thu Jan 15 , 2026
लंदन, 15 जनवरी (वार्ता) ब्रिटेन ने अपने नागरिकों को इज़रायल की यात्रा नहीं करने की सहाल दी है। ब्रिटिश सरकार बुधवार को ‘बहुत ज़रूरी यात्र’ को छोड़कर सभी यात्राओं को लेकर चेतावनी जारी की। सरकार ने इसके पीछे क्षेत्र में बढ़ते तनाव का हवाला दिया है, जिससे यात्रा में रुकावट […]

You May Like