यादव जामसांवली के हनुमान मंदिर में करेंगे पूजा-अर्चना

भोपाल, 22 मार्च (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का 23 मार्च जाम स्टेडियम हेलीपेड जिला पांढुर्णा में आगमन होगा, जहां दोपहर 2:45 बजे जाम स्टेडियम हेलीपेड से राजना के लिये प्रस्थान करेंगे।

डॉ.यादव दोपहर 3:05 से 4:05 बजे तक आनंद धाम आश्रम राजना में स्थानीय कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। इसके बाद वे चमत्कारिक श्री हनुमान मंदिर जामसावली में पहुंचकर पूजन-अर्चन करेंगे तथा 4:40 से 5:25 बजे तक मंदिर परिसर में मंचीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री शाम 5:25 बजे चमत्कारिक श्री हनुमान मंदिर जामसावली से प्रस्थान कर जाम स्टेडियम हेलीपेड से 5:35 बजे भोपाल के लिये प्रस्थान करेंगे।

पांढुर्णा से करीब 25 किमी की दूरी पर जामसांवली हनुमान मंदिर है। जामसांवली मंदिर करीब 100 वर्षो पुराना है। यहां सबसे अधिक श्रद्धालु मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र से पहुंचते हैं। जामसांवली मंदिर की एक और खास बात ये भी है कि यहां हनुमान जी की मूर्ति की नाभि से जल निकलता है। भक्त इसे प्रसाद के रूप में लेते हैं। मान्यता है कि यहां मानसिक स्थिति से पीड़ित लोगो को पवित्र जल से सुधार मिलता है।

 

 

Next Post

विक्रमोत्सव के 12-13-14 अप्रैल को नई दिल्ली में होंगे कार्यक्रम

Sat Mar 22 , 2025
भोपाल, 22 मार्च (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भारतीय ज्ञान परम्परा से “विरासत से विकास’’ के ध्येय को देश में साकार कर रहे हैं। भगवान श्रीराम के बाद सम्राट विक्रमादित्य का शासन ही सुशासन की मिसाल स्थापित करता है। डॉ. यादव […]

You May Like

मनोरंजन