युजवेंद्र चहल 2026 सीजन में भी नॉर्थेम्प्टनशायर के लिए खेलेंगे

नॉर्थम्प्टन, 02 अक्टूबर (वार्ता) नॉर्थेम्प्टनशायर ने अगले सत्र के लिए भारतीय लेगस्पिनर युजवेंद्र चहल और ऑस्ट्रेलियाई सीमर हैरी कॉन्वे को ओवरसीज खिलाड़ी के रूप में अपनी शामिल करने का निर्णय लिया है।

कॉन्वे ने इस साल पहले चार चैंपियनशिप मैचों में 20 विकेट लिए थे। 33 वर्षीय कॉन्वे अप्रैल और मई में लगभग सात मैचों के लिए उपलब्ध रह सकते हैं।

वहीं चहल लगातार तीसरे सीजन नॉर्थेम्प्टनशायर के खेलेंगे। वे सीजन के दूसरे हिस्से में काउंटी चैंपियनशिप और मेट्रो बैंक वनडे कप में खेलने के लिए टीम में शामिल होंगे। कुल मिलाकर उन्होंने इस क्लब के लिए 44 प्रथम श्रेणी विकेट और लिस्ट ए में सात विकेट लिए हैं।

नॉर्थेम्प्टनशायर के हेड कोच डैरेन लेहमैन ने कहा, “यूज़ी हमारी टीम के बेहद अहम खिलाड़ियों में से एक हैं। उनका करियर रिकॉर्ड उनकी महत्ता के बारे में बताता है। उनका अनुभव हमारी टीम के लिए काफ़ी महत्वपूर्ण है। इस साल उनके साथ काम करने के बाद काफी अच्छा महसूस हुआ। 2026 में भी वह हमारी टीम में होंगे और मैं इसके लिए उत्साहित हूं। युवा निर्वन रमेश और स्टुअर्ट वैन डर मर्व जैसे स्पिनरों के लिए, युज़ी का साथ होना बहुत ही ज़्यादा फ़ायदेमंद है।”

कॉन्वे के बारे में लेहमैन ने कहा, “2026 के सीज़न के लिए हैरा का हमारी टीम में होना एक शानदार बात है। पिछले साल उनका फ़ॉर्म शानदार था। मैं उनके साथ लंबे समय के लिए काम करने को लेकर उत्साहित हूं। हर तरह की पिच पर उनकी विकेट लेने की उनकी क्षमता उन्हें एक बेहतरीन खिलाड़ी बनाती है।”

 

 

Next Post

फेनेस्टा ओपन राष्ट्रीय टेनिस: मनीष और वैष्णवी सेमीफाइनल में

Thu Oct 2 , 2025
नई दिल्ली, 02 अक्टूबर (वार्ता) तमिलनाडु के मनीष सुरेशकुमार और महाराष्ट्र की शीर्ष वरीयता प्राप्त वैष्णवी अदकर ने गुरुवार को नई दिल्ली के डीएलटीए कॉम्प्लेक्स में अपने-अपने क्वार्टर फाइनल मैचों में प्रभावशाली जीत दर्ज करते हुए 30वीं फेनेस्टा ओपन राष्ट्रीय टेनिस चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में प्रवेश किया। पूर्व चैंपियन मनीष […]

You May Like