
दमोह. छिंदवाड़ा जिले में सन कंपनी के कफ सिरप से बच्चों की मृत्यु हुई है, जिस घटना के बाद कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने द्वारा निवारक कदम उठाते हुए मेडिकल स्टोर निरीक्षण के संबंध में समस्त एसडीएम को निर्देशित किया गया व टीम गठित की. जिसमें एसडीएम आरएल बागरी के मार्गदर्शन में बुधवार को नायब तहसीलदार पारूल चौधरी, औषधि निरीक्षक महिमा जैन, डॉ गौरव जैन जिला क्षय अधिकारी जिला अस्पताल दमोह, आरआई ब्रजेश पटेल, पटवारी अभिनंदन जैन द्वारा सिविल वार्ड स्थित पसारी मेडिकल स्टोर्स,तीन गुल्ली स्थित बचपन मेडीकोज, कोमल मेडिकोज राय चौराहा, कचौरा में विनय मेडिकल एजेंसी का निरीक्षण किया गया. जिसमें श्रीशन कंपनी के दवाइयों की उपलब्धता को स्टॉक रजिस्टर से मिलकर भौतिक सत्यापन कर सिरप व टैबलेट को आइसोलेट किया जाकर मेडिकल स्टोर के मालिक के सुपुर्द कर फ्रिज किया गया है. जिससे इस कंपनी की दवाइयों का विक्रय आगामी आदेश तक नहीं किया जाएगा.निरीक्षण 4 मेडिकल स्टोर्स की जांच की गई व 3 सिरप के नमूने लेकर जांच हेतु शासकीय प्रयोगशाला भोपाल भेजा गया.
