ग्वालियर: ठंड बढ़ने के साथ ही ग्वालियर शहर की हवा खराब होती जा रही है। औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआइ) ग्वालियर में 287 हो गया है जो संतोषजनक स्थिति (0 से 50) से लगभग पांच गुना है। इसे पुअर यानी खराब श्रेणी में माना जाता है। एक सप्ताह से भी अधिक समय से यही स्थिति है। ठंड बढ़ने के साथ स्थिति और बिगड़ने की आशंका है।
बढ़ती जा रही हैं पराली जलाने की घटनाएं
मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण मंडल की रिपोर्ट के अनुसार अक्टूबर में हर दिन पराली जलाने की 100 से 150 घटनाएं हो रही थीं, पर अब यह आंकड़ा 900 से ऊपर पहुंच गया है। बीते रोज सैटेलाइट इमेज के माध्यम से पराली जलाने की 944 घटनाएं विभिन्न जिलों में दर्ज की गईं जो इस वर्ष की सर्वाधिक हैं। 14 नवंबर को 620 घटनाएं दर्ज की गई थीं। विज्ञानियों का कहना है कि ठंड में प्रदूषण फैलाने वाले तत्व वायुमंडल में ऊपर तक नहीं पहुंच पाते, जिससे नीचे-नीचे ही दूर तक फैलते हैं।
Next Post
एलिवेटेड रोड बनाने में गिरवाई क्षेत्र के टूटेंगे 30 मकान
Mon Nov 17 , 2025
ग्वालियर: शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए लश्कर पुल से लेकर जलल फैक्ट्री तक बनने वाले एलिवेटेड रोड से 30 सम्पत्तियाँ टूटेंगी। एलिवेटेड रोड के निर्माण के लिए संपूर्ण 21.24 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण किया जाएगा। प्रथम फेज में अभी लगभग पाँच हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण किया […]

You May Like
-
5 months ago
तहसील कार्यालय में पदस्थ भृत्य की हार्टअटैक से मौत
-
8 months ago
रेलवे ट्रैक पर मिला क्षत विक्षत शव