चौपाल लगाकर किसानों को पराली प्रबंधन के लिए कर रहे जागरूक

ग्वालियर:जिले में नरवाई एवं धान की पराली जलाने पर रोक लगाने के लिए कलेक्टर रुचिका चौहान के निर्देश पर गांवों में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। मंगलवार को जिला स्तरीय दलों ने प्रभावित गांवों में चौपाल लगाकर किसानों को फसल अवशेषों का उचित प्रबंधन करने और खेतों में आग नहीं लगाने की समझाइश दी।

उप संचालक किसान कल्याण एवं कृषि विकास भानु प्रकाश शर्मा ने बताया कि नरवाई जलाने से मिट्टी की उर्वरता प्रभावित होती है और वायु प्रदूषण बढ़ता है। अभियान में किसानों को हैप्पी सीडर, सुपर सीडर एवं जीरो टिलेज सीड ड्रिल जैसे कृषि यंत्रों से बिना पराली जलाए अगली फसल की बोनी करने की जानकारी दी गई।

किसानों को बताया गया कि फसल अवशेषों का उचित प्रबंधन करने से मिट्टी का स्वास्थ्य बनाए रखने, उपलब्ध नमी का बेहतर उपयोग करने और कृषि लागत कम करने में मदद मिलती है। विभाग ने किसानों से कृषि विशेषज्ञों के मार्गदर्शन में वैज्ञानिक तकनीकों को अपनाने की अपील की।

Next Post

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का झाबुआ नगर में ऐतिहासिक पथ संचलन आयोजित

Tue Oct 27 , 2026
झाबुआ: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, झाबुआ द्वारा विजयादशमी के उपलक्ष्य में प्रतिवर्ष निकाला जाने वाला पथ संचलन इस वर्ष भी नगर में आयोजित किया गया। इस दौरान नगर की विभिन्न आठ बस्तियों से पथ संचलन निकाला गया, जिसका समागम राजवाड़ा चौक पर हुआ। बेहद अनुशासित ढंग से आयोजित इस पथ संचलन […]

You May Like