रेत का अवैध परिवहन कर रहा डंपर धूं धूं कर हुआ खाक

अशोकनगर। जिले के बहादुरपुर थाना क्षेत्र में बुधवार रात एक डंपर में आग लग गई। कुछ ही मिनटों में डंपर जलकर खाक हो गया। खास बात है कि डंपर में आग लगते ही उसका ड्राइवर भाग खड़ा हुआ। जो सुबह तक वापिस नहीं लौटा।

 

बताया गया है कि नेशनल हाईवे पर काछी बरखेड़ा का बस स्टॉप है। इसी बस स्टॉप के पास से एक पक्का मार्ग कुम्हर्रा गांव तक गया है। कुम्हर्रा गांव से कैथन नदी बहती है। जिसमें से मानसून सीजन का प्रतिबंध होने के बाद भी रेत का खनन किया जा रहा है। इसी नदी से रेत लेकर बुधवार रात एक डंपर मुंगावली की ओर जा रहा था। डंपर नेशनल हाईवे पर जैसे ही पहुंचा तो उसने आग पकड़ ली, ड्राइवर ने लपटें देखीं तो वह मौके से भाग निकला। इसके बाद किसी ने दमकल को सूचना दी, वहीं बहादुरपुर पुलिस के डायल 100 ड्यूटी आरक्षक करीम खान भी मौके पर पहुंचे। राहगीरों के सहयोग से आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया, इसके बाद दमकल आने के बाद आग बुझाई गई लेकिन तब तक डंपर जलकर पूरी तरह से खाक हो चुका था। फिलहाल डंपर के मालिक का नाम सामने नहीं आया है।

Next Post

पिछोर विधायक के पूर्व निज सहायक के पिता पर आपराधिक प्रकरण दर्ज

Thu Jul 3 , 2025
शिवपुरी। जिले के पिछोर विधानसभा के विधायक प्रीतम लोधी के पूर्व निज सहायक सचिव महेश लोधी के पिता वीर सिंह लोधी सहित 3 लोगो पर मायापुर थाने में अपराधिक प्रकरण दर्ज किया गया है। मायापुर थाना सीमा में आने वाले लोहरछा गांव में निवास करने वाले शिकायतकर्ता समर सिंह लोधी […]

You May Like