असंतुलित होकर सड़क छिड़ खेत में जा पलटी बोलेरो 

सतना: जिले के रामपुर बाघेलान थाना क्षेत्र अंतर्गत बकिया गांव के पास बुधवार को एक सड़क हादसा हो गया। बारात से लौट रही एक बोलेरो वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में पलट गई। इस दुर्घटना में करीब 10 बाराती घायल हो गए, जिनमें से 3 की हालत गंभीर बताई जा रही है।प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के निमिहा गांव से बारात रीवा जिले के कुठूलिया गई थी। वापसी के दौरान बकिया गांव के पास यह हादसा हुआ।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, वाहन अचानक असंतुलित होकर खेत में पलट गया। दुर्घटना के बाद आसपास के लोगों ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घायलों को वाहन से बाहर निकाला। उन्होंने तुरंत पुलिस को भी सूचना दी। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद संजय गांधी अस्पताल, रीवा रेफर किया गया। वहां 3 लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है और उनका इलाज जारी है। बाकी घायलों का उपचार स्थानीय स्तर पर किया जा रहा है।
झपकी आने की आशंका
प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि चालक को नींद की झपकी आने के कारण वाहन पर से नियंत्रण बिगड़ गया और हादसा हो गया। हालांकि, पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और हादसे के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा रहा है। दुर्घटनाग्रस्त बोलेरो वाहन को खेत से बाहर निकालने का प्रयास भी जारी है

Next Post

छात्रावास में फंदे पर लटकी मिली विजन तकनीशियन की छात्रा

Thu Apr 30 , 2026
सतना: जिले के चित्रकूट थाना क्षेत्र अंतर्गत स्थित सद्गुरु नेत्र चिकित्सालय के हास्टल में बुधवार सुबह विजन टेक्नीशियन (वीटी) की छात्रा कीर्ति तिवारी ने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही हास्टल में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से […]

You May Like

मनोरंजन