जिला पंचायत सामान्य सभा में 286 सड़कों के निर्माण को मंजूरी

छतरपुर। जिला पंचायत के सभा कक्ष में अध्यक्ष विद्या अग्निहोत्री की अध्यक्षता में सामान्य सभा की बैठक आयोजित हुई। बैठक में ग्रामीण विकास और विशेष रूप से सड़क निर्माण को लेकर अहम फैसले लिए गए। उपाध्यक्ष पार्वती राजपूत, सीईओ नमः शिवाय अरजरिया सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।

बैठक में मुख्यमंत्री मजरा टोला सड़क योजना के तहत 286 सड़कों (कुल लंबाई लगभग 319 किमी) के निर्माण प्रस्ताव को सर्वसम्मति से अनुमोदित किया गया। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में एक वर्ष में लगभग 20 किमी सड़क निर्माण का लक्ष्य तय किया गया। साथ ही प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना अंतर्गत 250-500 जनसंख्या वाले ग्रामों की 31 सड़कों (50 किमी से अधिक) को भी मंजूरी दी गई।

अध्यक्ष ने वन, सहकारिता, पीएचई और विद्युत विभाग के अधिकारियों की अनुपस्थिति पर नाराजगी जताते हुए दंडात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए। बैठक में संकल्प से समाधान शिविर, वृंदावन ग्राम कार्ययोजना, क्षीरधारा योजना और जी.राम.जी. योजना पर चर्चा हुई। 15वें वित्त आयोग (2024-25) के तहत स्वीकृत 4.13 करोड़ रुपये के कार्यों की प्रगति की भी समीक्षा की गई।

Next Post

तीन युवकों की मौत, खंडेलवाल अस्पताल पहुंचे, परिजन से मुलाकात कर घायलों के बेहतर उपचार के दिए निर्देश

Tue Mar 3 , 2026
बैतूल। सोमवार और मंगलवार की दरमियानी रात हुए हादसे में तीन युवकों की मौत के बाद भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष और स्थानीय विधायक हेमंत खंडेलवाल सुबह अस्पताल पहुंचे और प्रभावितों के परिजन से मुलाकात की। उन्होंने मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा शोक संतप्त परिजनों से भेंट कर उन्हें […]

You May Like