प्रयोगशाला के माध्यम से की गई खाद्य नमूनों की जांच 

छिंदवाड़ा. खाद्य विभाग के जांच दल द्वारा सोमवार को छिंदवाड़ा शहर में विभिन्न डेयरियों एवं खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान गुरैया स्थित दिनशा मिल्क चेलिंग सेंटर का निरीक्षण कर दूध के दो नमूने संग्रहित किए गए। वहीं सांची डेयरी खजरी से दूध, दही एवं घी के नमूने तथा सेंट्रल मार्ट से घी के दो नमूने जांच करने हेतू लिए गए। खाद्य विभाग के जांच दल ने कामधेनु डेयरी, वर्षा डेयरी एवं सत्यम शिवम में चलित खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला के माध्यम से खाद्य नमूनों की जांच भी की। निरीक्षण के दौरान संबंधित प्रतिष्ठानों को साफ-सफाई बनाए रखने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा स्पाइस 28 रेस्टोरेंट के किचन का भी निरीक्षण किया गया तथा वहां भी साफ-सफाई बनाए रखने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

Next Post

परिवहन विभाग ने की बैतूल मार्ग पर चलानी कार्रवाई

Mon Jul 27 , 2026
छिंदवाड़ा. सोमवार को परिवहन विभाग के विशेष जांच दल द्वारा छिंदवाड़ा-बैतूल मार्ग पर संचालित वाहनों की सघन जांच की गई । अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी अनुराग शुक्ला ने बताया कि जांच के दौरान छोटे-बड़े लगभग 25 वाहनों की जांच की गई। इस दौरान वाहनों के समस्त दस्तावेज, चालक के ड्राइविंग […]

You May Like