सतना:भाजपा सरकार मे महिलाओ की सामाजिक एवं आर्थिक स्थिति हुई मजबूत यह बात गुरुवार को महिला मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष अश्वनी परांजपे ने कही.भाजपा कार्यालय मे आयोजित महिला मोर्चा की संगठनात्मक बैठक एवं स्वसहायता समूह की महिलाओ से हुये संवाद कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए श्रीमती अश्वनी परांजपे ने कहा कि प्रदधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के नेतृत्व मे प्रदेश की महिलाओ को शिक्षा, स्वास्थ्य, आर्थिक अवसर, सुरक्षा और निर्णय लेने की प्रक्रिया मे समान भागीदारी प्रदान करके महिलाओ को हर तरह से सशक्त बनाया।
भाजपा सरकार ने महिलाओ के उत्थान और सशक्तिकरण के लिए अनेक योजनाए और कई नीतिगत निर्णय लागूू किये है। जिनका मुख्य उद्देश्य महिलाओ को आत्मनिर्भर बनाया, उनके समाजिक स्थिति को मजबूत करना और उन्हे आर्थिक व राजनैतिक रुप से सशक्त बनाना। श्रीमती परांजपे ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, उज्ज्वला योजना, मातृत्व लाभ व स्वास्थ्य सुरक्षा, तीन तलाक कानून, मुद्रा योजना के माध्यम से आथिक सशक्तिकरण सहित महिला सुरक्षा से जुड़े कानूनो को अधिक कठोर बनाने एवं फास्टट्रेक अदालतो की स्थापना तथा विभिन्न सुरक्षा तंत्रो को मजबूत करने जैसे कदम उठाये है।
उन्होने स्वसहायता समूह की महिलाओ को सम्बोधित करते हुए कहा कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने और महिलाओ को आत्मनिर्भर बनाने का स्वसहायता समूह एक प्रभावी माध्यम है। प्रदेश सरकार ने स्वसहायता समूहो को विभिन्न सरकारी योजनाओ से जोड़ने और उनके उत्पादो के विपरण की व्यवस्था को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया है। बैंक ऋण एवं वित्तीय सहायता, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास, ग्रामीण आजीविका मिशन के माध्यम से महिला सशक्तिकरण के सम्बन्ध मे अनेको कदम उठाये गये है।
