इंदौर: मानपुर थाना क्षेत्र में एबी रोड स्थित वाइन शॉप के सामने तेज रफ्तार कंटेनर ने पीछे से मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी. हादसे में बाइक सवार दंपती सड़क पर गिर गए, जिससे पार्वती रोकड़े गंभीर रूप से घायल हो गईं. उन्हें 108 एंबुलेंस से सरकारी अस्पताल मानपुर ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई.
घटना के बाद पुलिस ने पति विनोद रोकड़े की शिकायत पर कंटेनर नम्बर यूपी 30 टी 6267 के चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है. मामले में थाना प्रभारी महेन्द्र मकाश्रे ने बताया कि मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट व चश्मदीद गवाहों के बयान लिए जा रहे है, उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.
