भाजपा के नव-निर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के पदभार ग्रहण पर प्रदेश कार्यालय में जश्न

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के नव-निर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के पदभार ग्रहण के अवसर पर मंगलवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में उत्सव का माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी की और मिष्ठान वितरण कर खुशी का इजहार किया।

कार्यक्रम में प्रदेश शासन के मंत्री विश्वास सारंग और एंदल सिंह कंसाना, पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेन्द्र बरूआ एवं सुरेन्द्र शर्मा, प्रदेश मंत्री सुश्री राजो मालवीय, प्रदेश कार्यालय मंत्री श्याम महाजन, विधायक भगवानदास सबनानी, अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भगवानसिंह परमार, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पवन पाटीदार, नगर निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी, प्रदेश प्रवक्ता राजपाल सिंह सिसोदिया, अजय सिंह यादव सहित जिला पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

सभी ने नितिन नबीन को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर शुभकामनाएं दीं और पार्टी के संगठनात्मक सशक्तिकरण व आगामी चुनावों में सफलता की कामना की।

Next Post

अतिक्रमण हटाने के नाम पर रोड बंद, वैकल्पिक मार्गों पर जाम से जनता परेशान

Tue Jan 20 , 2026
कटनी। जगन्नाथ चौक से घंटाघर तक अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के तहत नगर निगम द्वारा चार दिनों तक मुख्य मार्ग बंद किया गया है, लेकिन वैकल्पिक मार्गों पर अव्यवस्थित और परमानेंट खड़े वाहनों के कारण शहरवासियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थिति यह है कि जिन […]

You May Like