रुपया नौ पैसे कमजोर

मुंबई, 28 नवंबर (वार्ता) अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया शुक्रवार को 8.75 पैसे कमजोर हुआ और कारोबार की समाप्ति पर एक डॉलर 89.45 रुपये का बोला गया।

भारतीय मुद्रा गुरुवार को 13.50 पैसे टूटकर 89.3625 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुई थी।

रुपया आज पांच पैसे की गिरावट में 89.4125 रुपये प्रति डॉलर पर खुला। इसका निचला स्तर 88.5025 रुपये और ऊपरी स्तर 89.37 रुपये प्रति डॉलर रहा।

घरेलू शेयर बाजार की गिरावट से रुपये पर दबाव रहा।

 

Next Post

केंद्र की अप्रैल-अक्टूबर 2025 तक कुल प्राप्तियां वार्षिक अनुमान के 51.5 प्रतिशत पर

Fri Nov 28 , 2025
नयी दिल्ली, 28 नवंबर (वार्ता) चालू वित्त वर्ष में अप्रैल से अक्टूबर तक के पहले सात महीनों के दौरान केंद्र सरकार की कुल प्राप्तियां बजट अनुमान के 51.5 प्रतिशत के बराबर रहीं। वित्त मंत्रालय की ओर से शुक्रवार को जारी अक्टूबर, 2025 तक के मासिक लेखों को समेकित कर रिपोर्ट […]

You May Like