यादव को जापान यात्रा के लिए दीं शुभकामनाएं

भोपाल, 27 जनवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को जापान की यात्रा के लिए उपमुख्यमंत्री जगदीश देवडा और सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्री चैतन्य कुमार काश्यप ने शुभकामनाएं दी।

मुख्यमंत्री डॉ़ यादव की प्रदेश में निवेश के लिए जापान की चार दिवसीय यात्रा के लिए रवाना होने पर उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा तथा सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्री श्री काश्यप ने राजकीय विमानतल पर पुष्प गुच्छ भेंट कर उन्हें शुभकामनाएं दीं। डॉ. यादव 27 जनवरी को सायंकाल नई दिल्ली से जापान के लिए प्रस्थान करेंगे।

Next Post

कार के पलटने से दो लोगों की मौत, दो लोग घायल

Mon Jan 27 , 2025
सीहोर, 27 जनवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के सीहोर जिले के बुधनी इलाके के बांद्राबांध में एक कार अनियंत्रित होकर पलटने से दो लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार जिले के बुधनी थाना क्षेत्र के बांद्राबांन में आज तडके […]

You May Like