बाइकों में भिड़ंत, छात्रा घायल

जबलपुर: पाटन थाना क्षेत्र में बाइकों में भिड़ंत हो गई, हादसे में छात्रा घायल हो गई। पुलिस के मुताबिक विशाखा बर्मन 19 वर्ष निवासी ग्राम गाड़ाघाट ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि बीए प्रथम वर्ष में पढ़ाई करती है, मंगलवार को उसका शोभा सिंह कालेज पाटन में पेपर था, पेपर देकर कालेज से निकली और अपने पति के साथ मोटर सायकल में बैठकर खाने के लिये होटल जा रही थी.

दोपहर लगभग 2 बजे पुरानी कचहरी के गेट के सामने पाटन पहॅुचे तभी पीछे से आ रही एचएफ डीलक्स मोटर सायकल का चालक तेज गति लापरवाही पूर्वक चलाते हुये पति की मोटर सायकल में टक्कर मार दिया, जिससे वह एवं उसके पति मोटर सायकल सहित गिर गये, उसे हाथ पैर में चोट आ गई।

Next Post

भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच होशियारपुर के गांव में आसमान से धातु का मलबा गिरने से दहशत फैली

Wed May 7 , 2025
होशियारपुर 07 मई (वार्ता) पंजाब में होशियारपुर जिले के दसूहा क्षेत्र के घगवाल गांव के निवासियों में उस समय भारी दहशत फैल गई जब बुधवार तड़के एक घर के आंगन में आसमान से धातु की एक बड़ी मशीन का टुकड़ा कथित तौर पर गिर गया। यह घटना रात करीब 1:30 […]

You May Like