युवती, किशोर समेत कपड़ा कारोबारी से झपटमारी

जबलपुर: अधारताल थाना अंतर्गत आलोकनगर में युवती तो संजयनगर में किशोर पर लुटेरों ने झपट्टामार कर मोबाइल लूट लिया। गोहलपुर में कपड़ा कारोबारी का मोबाइल लूट लिया गया। दोनों थानों की पुलिस ने अज्ञात लुटेरों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर पतासाजी शुरू कर दी है।अधारताल पुलिस के मुताबिक अंशिका साहू निवासी जवाहर नगर हनुमान मंदिर के सामने अधारताल की शाम 6 बजे कोचिंग पढऩे आलोक नगर गई थी। 7:30 बजे कोचिंग से बाहर निकली और मोबाइल पर बात करने लगी तभी पीछे से दो लडके मोटरसायकिल से आए और झपट्टा मारकर उसका मोबाइल छीनकर ले गए। इसी प्रकार मोहम्मद हुसैन मंसूरी निावसी मक्कानगर गली न. 5 अधारताल का कक्षा सातवीं का छात्र है।

शाम करीब 4:45 बजे दोस्त नोमान के साथ संजयनगर पावर हाउस गया था वहाँ से वापस आ रहा था जैसे ही पावर हाउस से मेन रोड पर आया तभी उसकी बाइक का पेट्रोल खत्म हो गया तो वे दोस्त के साथ मोटरसायकिल को धक्का देते हुए अपने घर वापस आ रहा था। सांदीपली सरकारी स्कूल के सामने मोबाईल से मां को फोन किया तो पीछे से बाइक में तीन लडक़े आए और उसका मोबाइल छीनकर अधारताल तिराहा तरफ भाग गए। इसी प्रकार गोहलपुर थाने में गोपीचंद मोटवानी निवासी शांति नगर दमोहनाका ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वे कपड़ा व्यवसाय करता है। जब वे घर के बाहर टहल रहा था तभी बाइक में एक नकाबपोश पहुंचा और उसके हाथ में लिया हुआ मोबाइल झपट्टा मारकर काली मंदिर तरफ भाग गया

Next Post

डिजिटल बैंकिंग और चेक भुगतान में क्या है IFSC और MICR कोड का असली महत्व? सुरक्षित ऑनलाइन फंड ट्रांसफर के लिए इन तकनीकी अंतरों को समझना है बेहद जरूरी

Sat Feb 14 , 2026
नई दिल्ली | डिजिटल इंडिया के दौर में सुरक्षित बैंकिंग के लिए IFSC (इंडियन फाइनेंशियल सिस्टम कोड) को समझना अनिवार्य है। यह ग्यारह अंकों का एक विशेष अल्फान्यूमेरिक कोड होता है, जो देश की प्रत्येक बैंक शाखा को एक विशिष्ट पहचान प्रदान करता है। इस कोड की संरचना में पहले […]

You May Like