भोपाल, 23 अगस्त (वार्ता) मध्यप्रदेश सरकार राज्य की जेलों में बंद लगभग 14 हजार कैदियों को सजा में छूट देते हुए 60 दिन पूर्व उनकी रिहाई करेगी।
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज बताया कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर इस वर्ष भी प्रदेश की जेलों के दंडित बंदियों को सजा में करीब 60 दिन की छूट हेतु जेल विभाग को निर्देश दिए हैं।
उन्होंने कहा कि आतंकवादी गतिविधि, लैंगिक अपराध और हत्या के गंभीर आरोपी इसमें शामिल नहीं हैं। इससे 21 हजार बंदियों में से लगभग 14 हजार लाभान्वित होंगे।
