तमिल फिल्म ‘ड्यूड’ का बॉक्स ऑफिस पर तूफान: 11वें दिन ₹100 करोड़ क्लब पार, प्रदीप रंगनाथन के करियर की दूसरी बड़ी हिट

मुंबई, 30 अक्टूबर 2025 : तमिल सिनेमा की रोमांटिक फिल्म ‘ड्यूड’ बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त हिट साबित हुई है। फिल्म ने सिर्फ दो हफ्तों में ही शानदार बिजनेस करते हुए 97 प्रतिशत प्रॉफिट कमा लिया है। ट्रेड पोर्टल सैकनिल्क (Sacnilk) के मुताबिक, फिल्म ने 11वें दिन तक कुल 77.24 करोड़ रुपये का घरेलू कलेक्शन कर लिया था। पहले हफ्ते में 56.5 करोड़ रुपये की दमदार कमाई के बाद, फिल्म की पकड़ अब भी मजबूत बनी हुई है और इसे दर्शकों से पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ का भरपूर फायदा मिल रहा है।

प्रदीप रंगनाथन स्टारर यह फिल्म अब 100 करोड़ रुपये क्लब में शामिल हो गई है। फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 107.74 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। ‘ड्यूड’ ने न सिर्फ घरेलू बॉक्स ऑफिस पर, बल्कि ओवरसीज मार्केट में भी शानदार प्रदर्शन किया है, जहाँ से इसे 27.40 करोड़ रुपये की शानदार कमाई हुई है। फिल्म ने प्रदीप रंगनाथन की पिछली हिट ‘लव टुडे’ को पीछे छोड़ दिया है और अब यह उनके करियर की सेकंड हाइएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म बन चुकी है।

प्रदीप रंगनाथन ने अपनी फिल्म ‘लव टुडे’ (2022) से स्टारडम हासिल किया था। इसके बाद उन्होंने ‘ड्रैगन’ और अब ‘ड्यूड’ के जरिए लगातार हिट फिल्में दी हैं। उनकी टॉप ग्रॉसिंग फिल्म ‘ड्रैगन’ है, जिसने 102.55 करोड़ रुपये कमाए थे, और ‘ड्यूड’ जल्द ही इस आंकड़े को भी पछाड़ सकती है। अब प्रदीप अपनी अगली फिल्म ‘लव इंश्योरेंस कंपनी’ में नजर आने वाले हैं, जो फिलहाल पोस्ट-प्रोडक्शन स्टेज में है।

Next Post

एक दशक बाद सतपुड़ा थर्मल पावर प्लांट में बिजली उत्पादन शून्य, बंद हुई अंतिम दो यूनिटें

Thu Oct 30 , 2025
सारनी:सतपुड़ा थर्मल पावर प्लांट (एसटीपीपी) का बिजली उत्पादन एक दशक बाद पूरी तरह ठप हो गया है। बुधवार को 250 मेगावाट क्षमता वाली 10 और 11 नंबर इकाइयों को बिजली की मांग न होने के कारण बंद करना पड़ा, जिससे पावर प्लांट का उत्पादन शून्य पर आ गया।जानकारी के अनुसार, […]

You May Like