जेपीएससी-जेएसएससी धांधली के खिलाफ छात्रों का विधानसभा घेराव

रांची, झारखंड, झारखंड लोक सेवा आयोग JPSC और अन्य भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ आंदोलन कर रहे छात्रों ने सोमवार को विधानसभा का घेराव किया।

 

रविवार को सरकार और आंदोलनकारी छात्रों के बीच हुई वार्ता विफल होने के बाद छात्रों ने घेराव का ऐलान किया था। आज अहले सुबह बड़ी संख्या में छात्र जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम से विधानसभा की ओर कूच कर गए। इस दौरान छात्रों ने बैरिकेडिंग तोड़ दी और विधानसभा की ओर बढ़ने लगे। आंदोलन में झारखंड आंदोलनकारी नेता देवेंद्र महतो भी शामिल हुए।

 

*दूसरे राज्यों से भी पहुंचे छात्र*

छात्रों ने बताया कि बड़ी संख्या में छात्र रात से ही अलग-अलग रास्तों और ऑटो, निजी वाहनों के जरिए विधानसभा की ओर रवाना हो चुके थे। आंदोलनकारियों का दावा है कि झारखंड के अलावा बिहार, छत्तीसगढ़ और अन्य राज्यों से भी छात्र रांची पहुंचे हैं। कई छात्र विधानसभा के आसपास डेरा डालकर घेराव में शामिल होने की तैयारी में हैं।

 

*सरकार से 3 प्रमुख मांगें*

आंदोलनकारी छात्रों का कहना है कि जेपीएससी और जेएसएससी भर्ती परीक्षाओं में हुई कथित धांधली की निष्पक्ष जांच हो, दोषियों पर कार्रवाई की जाए और भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता लाई जाए।

 

छात्रों ने साफ किया कि जब तक सरकार उनकी मांगों पर ठोस निर्णय नहीं लेती, उनका आंदोलन जारी रहेगा।

Next Post

विदेशी कंपनियों से भारतीय बाजार की कमाई पर लगेगा कड़ा टैक्स

Mon Aug 10 , 2026
न्यूयॉर्क, संयुक्त राष्ट्र UN मुख्यालय में वैश्विक कर व्यवस्था को पारदर्शी और निष्पक्ष बनाने के लिए ऐतिहासिक बैठक चल रही है। 3 से 13 अगस्त तक चलने वाले इस पांचवें सत्र में दुनिया भर के देश नए ‘यूएन फ्रेमवर्क कन्वेंशन ऑन इंटरनेशनल टैक्स कोऑपरेशन’ को अंतिम रूप दे रहे हैं। […]

You May Like