
बालाघाट: 2025 विधानसभा बालाघाट लालबर्रा के अंतर्गत बालाघाट में 09 खेलों का ट्रॉयल चयन आयोजित होंगे। विधानसभा बालाघाट के अंतर्गत जिला मुख्यालय मुलना स्टेडियम बालाघाट में 08 अक्टूबर को फुटबॉल, हॉकी ,कराते। 09 अक्टूबर को कुश्ती,वॉलीबॉल,बैडमिंटन। 10 अक्टूबर को एथलेटिक्स में(100 मी, 200मी, 1500 मी, शॉटपुट), शतरंज,रस्साकसी खेलों का ट्रॉयल चयन खेल प्रतियोगिता। एवं 14 अक्टूबर को उत्कृष्ट विद्यालय खेल मैदान लालबर्रा में विधानसभा स्तरीय कबड्डी खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए खिलाड़ियों को विधानसभा बालाघाट लालबर्रा का निवासी होना चाहिए,आयु सीमा 15 से 35 (01/01/1991 से 31/12/2010) वर्ष के बीच होना आवश्यक है। एक खिलाड़ी एक ही खेल में चयनित होगा,सभी खेल महिला और पुरुष दोनों वर्गों में आयोजित होगे। प्रतियोगिता में छात्र, गैर छात्र, ग्राम पंचायत सभी पात्र होंगे। सभी खिलाड़ी प्रतियोगिता स्थल पर मूल निवासी प्रमाण पत्र,आधार कार्ड की फोटो कॉपी,एक फोटो के साथ सुबह 10 बजें तक पहुंचे। अधिक जानकारी के लिए 9630157687 पर संपर्क करें।
