
भोपाल। मंत्री विश्वास सारंग ने बताया कि सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती पर SARDAR@150 – UNITY MARCH का देशव्यापी अभियान शुरू हो चुका है। इसकी शुरुआत 6 अक्टूबर को केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने डिजिटल माध्यम से की। युवा सोशल मीडिया रील, निबंध, और Young Leaders Program जैसी प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग ले रहे हैं। सभी गतिविधियां MY Bharat पोर्टल के माध्यम से संचालित होंगी।
31 अक्टूबर से 25 नवंबर तक दूसरा चरण चलेगा, जिसमें जिला स्तर पर पदयात्राएं, योग, स्वास्थ्य शिविर, वाद-विवाद प्रतियोगिताएं और नशा मुक्त भारत का संकल्प शामिल रहेगा। इन यात्राओं में NCC, NSS और स्कूल-कॉलेजों के युवा भाग लेंगे। पदयात्रा के मार्ग पर स्वच्छता अभियान, प्रदर्शनी और नुक्कड़ नाटक आयोजित होंगे। मंत्री ने बताया कि 26 नवंबर संविधान दिवस को करमसद से केवड़िया तक 152 किमी की ऐतिहासिक पदयात्रा निकाली जाएगी। इस अभियान के माध्यम से युवा सरदार पटेल के विचारों को आत्मसात कर वोकल फॉर लोकल और आत्मनिर्भर भारत का संदेश देंगे।
