
इंदौर। मराठी सोशल ग्रुप द्वारा पोतदार प्लाजा में आयोजित जत्रा उत्सव में कलाकारों ने पारंपरिक लावणी नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी। रंगीन परिधानों और मराठी संगीत की धुनों पर थिरकते कलाकारों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में इंदौरवासी मौजूद रहे और मराठी संस्कृति की झलकियों का आनंद लिया।
