![]()
नई दिल्ली। बढ़ती महंगाई और वैश्विक संकट के बीच भारतीय रिजर्व बैंक ने रेपो रेट में 0.25% की बढ़ोतरी का फैसला किया है। गवर्नर संजय मल्होत्रा की अध्यक्षता में हुई एमपीसी की तीन दिवसीय बैठक के बाद रेपो रेट को 5.50% कर दिया गया।
फैसले के बाद होम लोन, कार लोन और पर्सनल लोन की ईएमआई बढ़ना तय है। एसबीआई समेत सभी बैंकों की ब्याज दरों में इजाफा होगा। फरवरी 2023 के बाद यह पहली बढ़ोतरी बताई जा रही है।
आरबीआई ने इसके साथ ही स्टैंडिंग डिपॉजिट फैसिलिटी (SDF) को 5.25% और बैंक रेट को 5.75% कर दिया है।
गवर्नर ने बढ़ोतरी के तीन बड़े कारण बताए – कच्चे तेल का 101 डॉलर के पार जाना, खुदरा महंगाई का 4.82% तक पहुंचना और अल नीनो के चलते फसलों पर मंडराता जोखिम।