निसान अगले साल बाजार में उतारेगी सात-सीटर ग्रेवाइट

नयी दिल्ली, 18 दिसंबर (वार्ता) वाहन निर्माता कंपनी निसान मोटर इंडिया ने गुरुवार को अपने नये बहुउद्देशीय वाहन (एमपीवी) ग्रेवाइट के बारे जानकारी साझा की और बताया कि इसे अगले साल के आरंभ में बाजार में पेश किया जायेगा।

कंपनी ने बताया कि ग्रेवाइट सात-सीटर बी-एमपीवी है जो भारत के लिए ब्रांड की रीफ्रेश्ड एवं स्ट्रेटजिक लाइन-अप के तहत पेश पहला मॉडल होगा।

निसान ने जुलाई 2024 में ग्रेवाइट की घोषणा की थी। कंपनी की योजना 2026 की शुरुआत में ग्रेवाइट, मध्य में टेक्टॉन और 2027 की शुरुआत में सात-सीटर सी-एसयूवी की लॉन्चिंग शामिल है। इससे भारतीय ग्राहकों के लिए अपनी ऑफरिंग को विविध, मजबूत और रीवाइटलाइज करने की निसान की प्रतिबद्धता की पुष्टि होती है।

कंपनी ने बताया कि ‘ग्रेवाइट’ नाम ‘ग्रेविटी’ (गुरुत्वाकर्षण) शब्द से प्रेरित है, जो संतुलन, स्थायित्व और शक्तिशाली आकर्षण का प्रतीक है। यह

रोजाना के सफर के साथ-साथ फैमिली रोड ट्रिप के लिए भी सुगम है। ग्रेवाइट का विनिर्माण कंपनी के चेन्नई स्थित प्लांट में किया जायेगा।

इसे सिग्नेचर ‘सी’ के आकार का फ्रंट ग्रिल, बोल्ड शेप और स्लीक हॉरिजॉन्टल प्रपोर्शन के साथ पेश किया जायेगा।

अफ्रीका, पश्चिम एशिया, भारत, यूरोप एवं ओसियानिया के लिए निसान की चेयरपर्सन मैसिमिलियानो मेसिना ने कहा कि इस क्षेत्र में कंपनी के प्रदर्शन में भारत का महत्वपूर्ण योगदान रहा है और निसान मोटर इंडिया कंपनी की रणनीति में अहम भूमिका निभा रही है। ग्रेवाइट की पेशकश कंपनी की रफ्तार को दिखाती है।

निसान मोटर इंडिया के प्रबंध निदेशक सौरभ वत्स ने कहा कि नया ग्रेवाइट बदलते भारतीय बाजार पर निसान मोटर इंडिया के नये सिरे से फोकस का सबूत है। यह मॉडल देश के ताने-बाने में गहराई से जुड़ा हुआ है और इसे ग्राहकों की अलग-अलग जरूरतों के लिए एकदम सही साथी बनने के लिए डिजाइन किया गया है।

 

 

 

Next Post

भारत का क्रेडिट भविष्य: गैर बैंक चैनल, एनबीएफसी की गति और एम्बेडेड फाइनेंस

Thu Dec 18 , 2025
श्री उमेश रेवणकर, कार्यकारी उपाध्यक्ष, श्रीराम फाइनेंस भारत की वित्तीय तंत्र एक शांत लेकिन गहरे बदलाव के दौर से गुजर रही है। बेशक बैंक अभी भी कर्ज वितरण की नींव हैं। लेकिन हाल के वर्षों में गैर बैंक वित्तीय माध्यमों जैसे एनबीएफसी, कॉरपोरेट बॉन्ड, इक्विटी और विदेशी पूंजी की ओर […]

You May Like