ग्वालियर: बेटी है तो कल है सामाजिक संस्था द्वारा दीनदयाल नगर में स्थित एलाइट प्ले स्कूल में उत्कृष्ट छात्राओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्यातिथि भाजपा के पूर्व अध्यक्ष कमल माखीजानी, विशिष्ट अतिथि मंडल अध्यक्ष जबर सिंह, समाज सेवी डॉ सीबी शर्मा, विद्यालय की संचालिका पूनम परिहार, शालिनी गुप्ता एवं अध्यक्षता संस्था संयोजक डॉ वंदना भूपेन्द्र प्रेमी ने की। विद्यालय की शिक्षिकाओं को पट्टिका पहनाकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर डॉ सी बी शर्मा ने कहा कि संस्था का कार्य सराहनीय है एवं मंडल अध्यक्ष जबर सिंह ने सभी छात्राओं को बधाई दी वही संस्था संयोजक डॉ वंदना भूपेन्द्र प्रेमी ने कहा कि संस्था इस वर्ष 2100 छात्राओं को सम्मानित करेगी जिसमें अभी तक 300 छात्राओं को सम्मानित कर चुकी है। जिन विद्यालयों से सूची प्राप्त हुई हम वहां जाकर छात्राओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन कर रहे है।
