भाजपा और संघ के बड़े नेताओं के घर पहुंचे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष खंडेलवाल

ग्वालियर: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल ने रविवार को ग्‍वालियर पहुंचने के बाद यहां भाजपा और संघ के कई बड़े नेताओं के निवास पर पहुंच कर उनसे विभिन्न राजनीतिक विषयों एवं ग्वालियर से जुड़े मुद्दों पर विचार मंथन किया।

हेमंत खंडेलवाल ने पूर्व मंत्रीगण श्रीमती माया सिंह, ध्यानेन्द्र सिंह, पूर्व सांसद विवेक शेजवलकर एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के बड़े पदाधिकारी यशवंत इंदापुरकर के निवास पर पहुचंकर यह मुलाकातें की। इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश मंत्री लोकेंद्र पाराशर, जिला अध्यक्ष जेपी राजोरिया, प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल भी साथ थे।

Next Post

रंजिश के चलते बाइकों को फूंका

Sun Nov 16 , 2025
जबलपुर: तिलवारा थाना अंतर्गत क्रेशर बस्ती में बदमाशों ने रंजिश के चलते बाइकों में आग लगा दी। पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक शनिवार को शनि उर्फ सोनू बर्मन 34 वर्ष निवासी कबीर मठ के सामने क्रेशर बस्ती ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके […]

You May Like