जमीन विवाद में दो पक्षों के बीच गोलीबारी में दो लोग घायल

मुरैना, (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में आज जमीनी विवाद के चलते दो पक्षों के बीच हुई गोलीबारी में दो लोग घायल हो गये।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि थाना माताबसिया क्षेत्र के ग्राम नगरा में लंबे समय से दो पक्षों के बीच जमीन के विवाद को लेकर तनाव चल रहा था। तड़के दोनों पक्ष के लोग आमने सामने आ गए और दोनों तरफ से हुई गोलीबारी में दोनों पक्ष के एक एक व्यक्ति गोली लगने से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए तत्काल जिला अस्पताल लाया गया जहां से एक घायल प्रकाश गुर्जर की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे ग्वालियर के लिए रेफर कर दिया है।

पुलिस मामले की जांच में जुटी है। खबर लिखे जाने तक दोनों पक्षों की ओर से कोई भी थाने में रिपोर्ट दर्ज करने नहीं पहुंचा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल के साथ राजस्व विभाग के अधिकारी भी घटनास्थल की ओर रवाना हो गए हैं।

Next Post

देश को सशक्त और समृद्ध बनाने में नागरिक दें अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान : पटेल

Mon Jan 27 , 2025
संविधान से मिले अधिकारों कर्तव्यों का निष्ठा और प्रतिबद्धता के साथ करें पालन राज्यपाल ने राज्य स्तरीय समारोह में राष्ट्र ध्वज फहराया भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में 76वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया भोपाल, राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने गणतंत्र दिवस के पावन पर्व पर नागरिकों से आह्वान […]

You May Like