जांच करने विसडम वैली स्कूल पहुंची पुलिस

परीक्ष से छात्रा को वंचित करने के मामले में नया मोड

स्कूल प्रबंधन ने कहा दो चरण में परीक्षा, बच्ची का नहीं था पेपर

जबलपुर। शास्त्री नगर स्थित विसडम वैली हायर सेकेण्डी स्कूल में  वार्षिक पेपर से छात्रा को  वंचित करने के मामले में नया मोड आ गया है। तिलवारा पुलिस जांच पड़ताल करने पहुंची। इस दौरान स्कूल प्रबंधन के बयान दर्ज किए। पूछताछ में बताया गया कि नौवीं कक्षा की परीक्षा दो चरणों में हो रही है। छात्रा का पेपर नहीं था उसका पेपर 22 फरवरी को हैं छात्रा अनावश्यक रूप से परीक्षा देने आ गई थी उसे परीक्षा से वंचित नहीं किया गया है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

विदित हो कि दीपशिखा गुप्ता निवासी शास्त्री नगर जे. डी.ए कॉलोनी में निवासी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी बेटी छवि गुप्ता 15 वर्ष विसडम वैली हायर सेकेण्डी स्कूल, शास्त्री नगर में कक्षा नौवीं की छात्रा है।  जिसका वार्षिक परीक्षा का पहला साइंस का पेपर था। लेकिन उसे पेपर देने से मना किया गया।  इसके अलावा यह भी आरोप लगाया था कि उनकी बेटी को अलग कमरे में 4 घंटों तक बैठाकर रखा गया था जिस कारण से बच्ची डर गई थी।

Next Post

महाशिवरात्रि तक भीड़ से राहत मिलने की उम्मीद नहीं

Tue Feb 18 , 2025
  ट्रेनों में भीड़ का सिलसिला   जबलपुर, नवभारत। महाकुंभ मेला अपने आखिरी पड़ाव पर है। जिसके चलते बड़ी संख्या में श्रद्धालुगण प्रयागराज की ओर प्रस्थान कर रहे हैं। विगत शनिवार को दिल्ली रेलवे स्टेशन पर मची भगदड़ में 18 लोगों की मौत हो जाने के बाद से रेलवे प्रशासन […]

You May Like