इंग्लैंड की महिला टीम पर धीमी ओवर गति के लिए लगा जुर्माना

नॉटिंघम, 29 जून (वार्ता) इंग्लैंड की महिला टीम पर भारत के खिलाफ खेले गये पहले टी-20 मुकाबले में धीमी ओवर गति के लिए मैच फीस का दस प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है।

शनिवार रात खेले गये मुकाबले में इंग्लैंड को निर्धारित समय से दो ओवर कम फेंके जाने का दोषी पाया गया। आईसीसी आचार संहिता के धीमी ओवर गति से संबंधि अनुच्छेद 2.22 के अनुसार खिलाड़ियों पर निर्धारित समय में गेंदबाजी करने में विफल रहने पर प्रत्येक ओवर के लिए उनकी मैच फीस का पांच प्रतिशत जुर्माना लगाया जाता है।

मैदानी अंपायर जैकलीन विलियम्स और जेम्स मिडलब्रुक, तीसरे अंपायर सू रेडफर्न और चौथे अंपायर अन्ना हैरिस ने आरोप लगाया, जिसे इंग्लैंड की कप्तान नेट साइवर-ब्रंट ने स्वीकार कर लिया। इसलिये औपचारिक सुनवाई की कोई आवश्यकता नहीं है।

उल्लेखनीय है कि भारत ने इंग्लैंड को पहले टी-20 मुकाबले में 97 रनों से शिकस्त दी थी। इस इंग्लैंड की टी-20 में अब तक की सबसे बड़ी हार है। दोनों टीमों के बीच दूसरा टी-20 मैच एक जुलाई को ब्रिस्टल में होगा।

Next Post

गौतम अडानी ने पुरी के लाइफगार्ड्स को दिया सहयोग

Sun Jun 29 , 2025
नई दिल्ली, 29 जून (वार्ता) ओडिशा में पुरी का समुद्र तट जहां लाखों पर्यटक और श्रद्धालु प्रतिदिन आते हैं, वहीं उनकी सुरक्षा का जिम्मा दशकों से नोलिया समुदाय के बहादुर लाइफगार्ड निभा रहे हैं और इसी सेवा भावना को सम्मान देते हुए अडानी समूह के अध्यक्ष गौतम अडानी ने हाल […]

You May Like